भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को पेट भर खाना खिलाने के लिए दीनदयाल योजना चलाई जाती है। पहले ये खाना 10 रुपए में दिया जाता था। लकिन अब इसे और कम कर दिया गया है। अब ये खाना जनता को 5 रुपए में मिलेगा। ये फैसला बुधवार को सीएम शिवराज की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में ये फैसला लिया गया था जिसके बाद सीएम शिवराज 10 जुलाई को इसका शुभांरभ करेंगे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में दीनदयाल रसोई योजना के तहत अब तक 10 रुपये में थाली मिला करती थी, जिसे घटाकर पांच रुपये कर दिया गया है। इस थाली में दीनदयाल की तस्वीर भी होगी। दीनदयाल रसोई योजना को अब नगर निगम से नगरपालिका तक ले जाया जाएगा, इसके साथ ही इसमें मामा की थाली को भी जोड़ा गया है, जो पांच रुपये में मिलेगी।
Full meal in 5 rupees: गौरतलब है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्यों के लिये ग्रामीण क्षेत्रों से जरूरतमंद व्यक्तियों और परिवारों का आगमन होता है। शासन द्वारा प्रदेश के 55 नगरीय निकायों के 119 रैन बसेरा, आश्रय-स्थलों में इनके लिये अस्थाई आश्रय तथा दीनदयाल रसोई योजना के प्रथम चरण, 7 अप्रैल, 2017 से प्रदेश के 51 नगरीय निकायों के 56 रसोई केंद्रों में किफायती दरों पर पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 महामारी के समय रसोई केंद्रों की महत्ता भी प्रदर्शित हुई। इसीलिए 26 फरवरी, 2021 को रसोई योजना के द्वितीय चरण में 52 जिला मुख्यालयों तथा छह धार्मिक नगरी मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा एवं चित्रकूट में कुल 100 रसोई केंद्रों का संचालन आरंभ किया गया था।
Full meal in 5 rupees: योजना में प्रत्येक जरूरतमंद को 10 रूपये प्रति व्यक्ति की दर से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब तक 1 करोड़ 62 लाख थालियों का वितरण किया जा चुका है। योजना में पूर्व में स्थापित 100 रसोई केंद्रों के अतिरिक्त, 20 नवीन स्थाई रसोई केंद्र तथा ऐसे लोगों की मदद के लिये, जो स्थाई रसोई केंद्रों पर नहीं पहुंच पाते हैं, उनके लिये 16 नगर निगमों तथा पीथमपुर एवं मण्डीदीप में कुल 25 नवीन चलित रसोई केंद्र, इस प्रकार कुल 45 नवीन रसोई केंद्र खोले जाने एवं मात्र पांच रुपये प्रति व्यक्ति की दर से रसोई में भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया है।