PM मोदी शहडोल में आदिवासियों को देंगे कई सौगातें, CM शिवराज बोले- उनका दिल से स्वागत है

भोपाल: पीएम मोदी आज शहडोल दौरे पर रहेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके शहडोल आने का स्वागत किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत महत्वूर्ण है। आज हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शहडोल पधार रहे हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर 9 करोड़ मध्यप्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन है।

रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर हमने पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली थीं। उन यात्राओं का समापन पहले 27 जून को शहडोल में था लेकिन भारी बारिश के कारण जनता को कोई दिक्कत न हो इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जून का प्रवास बदलकर 1 जुलाई निर्धारित किया।

वे आज वीरांगना रानी दुर्गावती जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लेकिन इसके साथ दो महत्वपूर्ण अभियान साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड आज पूरे देश में वितरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में भी एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड अलग अलग शहडोल के अलावा 25 हजार स्थानों पर वितरित किए जाएंगे। जहां हितग्राही भाई बहन रहेंगे। प्रधानमंत्री शहडोल से आयुष्मान कार्डों का प्रतीकात्मक वितरण करेंगे।

दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिकल सेल एक बहुत जटिल और कष्टपूर्ण बीमारी है और अधिकतर हमारे आदिवासी भाई बहन इसके शिकार होते हैं। इससे निपटने के लिए सिकल सेल एनीमिया मिशन माननीय प्रधानमंत्री जी पूरे देश में लॉच करेंगे। एक तरफ जहां आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का इलाज एक साल के लिए पूरे परिवार के लिए होगा तो वहीं जिन भाई बहनों को सिकल सेल एनीमिया है उसके इलाज और आगे न हो उनके बचाव के उपाय भी बताएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |