बस हादसे को लेकर शिंदे सरकार पर भड़के उद्धव, कहा- समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर 300 से ज्यादा लोग गंवा चुके हैं जान

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया साथ ही राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बुलढाणा में हुई इस दुर्घटना से सरकार की आंखें खुल जानी चाहिए क्योंकि बीते वर्ष से जब से ये एक्सप्रेस-वे खुला है तब से 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बुलढाणा में सिंदखेडराजा के पास पिंपलखुता गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लग गई, जिसमें झुलसकर कुल 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वाहन में 33 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोग सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में 520 किलोमीटर लंबे नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्धघाटन किया था। इस एक्सप्रेस-वे का आधिकारिक नाम ‘हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ है।

300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी
ये परियोजना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वकांक्षी योजना है। बुलढाणा दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और चौंका देने वाली घटना करार देते हुए ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बीते एक साल में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”लेकिन सरकार ने इन हादसों को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। उम्मीद है कि बुलढाणा हादसे से सरकार की आंखें खुलेंगी।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |