‘गृह मंत्री का बयान गैरजिम्मेदाराना’, सीएम अशोक गहलोत का अमित शाह पर पलटवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका बयान गैरजिम्मेदाराना है। बता दें कि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा और कांग्रेस में रस्साकसी का खेल चल रहा है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान में अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर उसने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मामले में विशेष अदालत का गठन किया होता तो दोषी को अभी तक फांसी मिल गई होती। शाह ने उदयपुर में आज अपनी रैली के दौरान एक साल पुरानी इस घटना का जिक्र किया। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाकर दो लोगों ने 28 जून को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के लक्ष्य से आयोजित रैली में शाह ने कहा, ‘‘राजस्थान सरकार ने विशेष अदालत का गठन नहीं किया। वरना अभी तक कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों को फांसी हो गयी होती।” शाह ने कहा, ‘‘मैंने देश भर में यात्रा की है। जो समर्थन मैंने देखा है, उससे यह तय है कि मोदी 300 सीटों के साथ 2024 में प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।” शाह ने विश्वास जताया कि भाजपा राजस्थान और केंद्र में रिकॉर्ड अंतर से सरकार बनाएगी। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |