एम्बुलेंस और गैंगेस्टर एक्ट मामले में माफिया मुख्तार अंसारी पर आरोप तय, आज होगी ट्रायल की सुनवाई

एम्बुलेंस प्रकरण और गैंगेस्टर एक्ट में बाराबंकी की एसीजेएम 19 और एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और उसके 12 गुर्गों पर आरोप तय कर दिए हैं। दोनों मामलों में बीती 22 जून को पेशी हुई  जिसमें आरोप तय किए गए हैं। आरोप तय होने के बाद अब ट्रायल शुरू हो चुका है। आज 30 जून को गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है। बता दें कि एंबुलेंस और गैंगस्टर मामले में आरोप तय होने के बाद मुख्तार अंसारी सहित 8 आरोपियों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, जिसको लेकर कोर्ट ने कहा था कि यह मामला सुनवाई के लायक नहीं है। मुख्तार अंसारी समेत 8 आरोपियों द्वारा दाखिल की गई पुनर्विचार को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आज गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है, जिसमें अब गवाही शुरू होगी।

30 जून को गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की होनी है सुनवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी व 12 अन्य अभियुक्तों पर जिले की दो अलग-अलग अदालतों ने आरोप निर्धारित कर दिए हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन कुमार यादव ने मुख्तार अंसारी, डॉ. अल्का राय सहित 13 आरोपियों के विरुद्ध एंबुलेंस प्रकरण में धोखाधड़ी, कूट रचना व क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा सात के तहत आरोप तय किए। जबकि एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 3 (1) के तहत आरोप निर्धारित किए। आज 30 जून को गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है। अब साक्ष्य और गवाही का क्रम शुरू होगा।

मुख्तार अंसारी जेल से कोर्ट में पेशी पर जाने के लिए प्रयोग करता था एंबुलेंस
आपको बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी जेल से कोर्ट पर पेशी पर जाने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग करता था। वह बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में फर्जी कागजों पर मऊ की डॉ. अलका राय के नाम से पंजीकृत कराई गई थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर एआरटीओ ने डॉ. अलका राय के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्तार अंसारी समेत दर्जन भर आरोपियों को अभियुक्त बनाया था। अब दोनों एम्बुलेंस प्रकरण और गैंगेस्टर एक्ट में बाराबंकी की एसीजेएम 19 और एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख़्तार अंसारी और उसके 12 गुर्गों पर आरोप तय कर दिए हैं। आज गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है जिसमें अब गवाही शुरू होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |