बेटे की चाहत में खतरे में कांस्टेबल की नौकरी! बीवी की चौथी डिलीवरी के लिए मांगी छुट्टी, तो हुआ सस्पेंड

बालोद: बालोद जिले के धनोरा स्थित 14वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां तीन बेटियां होने के बावजूद बेटे की चाह में चौथी बच्चे को जन्म देने की तैयारी करने वाले आरक्षक को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं सेवा पुस्तिका जांच के बाद दो और हेड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल समवाय कैंप नगरी जिला धमतरी में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद सिंह 23 जून को बालोद जिले के धनोरा स्थित 14वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कार्यालय में एक आवेदन दिया था। जिसमें अपने वेतन चालू करने एवं पत्नी की डिलीवरी का हवाला दिया था और 8 दिनों का सप्ताहिक अवकाश मांगा था। आवेदन में उसके तीन बेटियां होने के बाद एक बेटे की चाह में पत्नी गर्भवती होने की जानकारी दी गई, जिन्हें सेनानी डीआर आंचला द्वारा शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद पुत्र की चाह में वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत, राष्ट्रीय जनसंख्या नीति एवं छ ग/ म प्र सिविल सेवा आचरण 1965 के नियम 3 (1) तीन 3- क (क) (ग) एवं 3 ख (क) का घोर उल्लंघन बताकर निलंबित कर दिया गया।

हैंडबुक 2023 में अंकित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा(सेवा की सामान्य शर्ते) नियम 1961 के तहत दो से अधिक संतान जिसमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके पश्चात हुआ है। उन्हें सरकारी सेवा में अपात्र माना गया है जिनके आधार पर आरक्षक प्रहलाद सिंह को निलंबित करते हुए सेवा पुस्तिका जांच के बाद दो और हैंड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |