DU में बोले PM मोदी- दिल्ली यूनिवर्सिटी एक आंदोलन है, स्‍टार्टअप को लेकर भी कही ये बड़ी बात

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्‍ली यूनिवर्सिटी का इतिहास खास है। यह सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि एक मूवमेंट है। इस यूनिवर्सिटी ने अपने लंबे इतिहास में हर आंदोलन को जिया है।  उन्होंने कहा कि कभी डीयू में केवल 3 कॉलेज थे, आज 90 से ज्‍यादा हैं। कभी भारत की इकॉनमी खस्‍ता हालत में थी, आज दुनिया की टॉप 5 इकॉनमी में शामिल हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी गाइडिंग फोर्स है भारत की युवा शक्ति। युवा अब कुछ नया करना चाहता है. 2014 से पहले देश में कुछ सौ स्‍टार्टअप थे, अब भारत में स्‍टार्टअप की संख्‍या 1 लाख पार कर गई है।

इससे पहले दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के VC प्रोफेसर योगेश सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के स्‍वागत में विशेष कविता पढ़ी। उन्‍होंने कहा, ‘ऐसे प्रधानमंत्री कहां मिलते हैं…’. उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी को अद्भुत रूप से प्रभावी, मेहनती और देशप्रेमी भी बताया. उन्‍होंने शिक्षामंत्री धम्रेंद्र प्रधान का भी स्‍वागत किया।

बता दें कि पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से सफर कर पहुंचे थे. पीएम मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी जाने के लिए मेट्रो से सफर किया और यहां सफर कर रहे लोगों से बात की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |