शाजापुर कलेक्ट्रेट में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत कार्यशाला का आयोजन

शाजापुर,कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रखने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत आज संपन्न हुए विभागीय अमले का प्रशिक्षण सह कार्यशाला के दौरान दिये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि आंगनवाड़ियों में बच्चों को समस्त गतिविधियों से रूबरू करवाते हुए स्कूल पूर्व शिक्षा पर ज्यादा फोकस करें, क्यूंकि विभागीय अमले के माध्यम से समाज में बच्चों व महिलाओं के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पदेन कार्य दायित्वों का निर्वहन तत्परतापूर्वक करें, ताकि विभाग की उपयोगिता साबित हो सके।

इसके पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदोरिया द्वारा पर्यवेक्षकों को पोषण ट्रेकर प्रविष्टि एवं आंगनवाडी सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागीय योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागीय भवनों के रख रखाव व अधोसंरचनात्मक ढाँचे में कोई कमियाँ ना रहे इस के लिए पर्यवेक्षकों को नियमित भ्रमण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान, परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान, जिला समन्वयक श्री राजकुमार सिंदल सहित समस्त पर्यवेक्षक, कर्मचारीगण एवं ब्लाक समन्वयक मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |