मक्सी
विगत दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री एवम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मध्य प्रदेश अखिल भारतीय देवसेना संस्था के राष्टीय महासचिव अमर बिरला इंदौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर समाज में देवनारायण बोर्ड के गठन को लेकर चर्चा की गईअखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था के माध्यम से आदरणीय कमलनाथ जी से आग्रह किया कि गुर्जर समाज के साथ प्रदेश में समान भाव नहीं रखा गया भाजपा सरकार ने भी समाज को गुमराह करते हुए सितम्बर 2020 में देवनारायण बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी करते हुए कैबिनेट में पास करा दिया तब समाज को लगा कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा समाज को कोई सौगात मिलने वाली है। और देवनारायण बोर्ड के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं से समाज के बच्चे लाभान्वित होंगे। लेकिन पिछले 3 साल से प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला देवनारायण बोर्ड के पदाधिकारियों की सरकार के द्वारा नियुक्ति आज तक नहीं की गई जिससे समाज में भाजपा के प्रति गुस्से के साथ-साथ असंतोष पनप रहा है। आदरणीय कमलनाथ जी से हमने मांग की प्रदेश में गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों में कम से कम 25 सीटों पर प्रतिनिधित्व देते हैं तो देवसेना संगठन अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए इन 25 सीटों पर समाज के प्रतिनिधियों को जिताने का हर संभव प्रयास करेगी और आप सत्ता में आते हैं तो देवनारायण के गठन के साथ-साथ बोर्ड को तत्काल अस्तित्व में लाने का आप अपने आने वाले चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करते हैं तो देवसेना संगठन के साथ-साथ संपूर्ण प्रदेश की गुर्जर समाज भी ईमानदारी से आपकी मदद करेंगे। आदरणीय कमलनाथ जी ने आश्वासन दिया है कि इस पर गहन चिंतन करके हम समाज को सौगात देने की तरफ आगे बढ़ेंगे।

आदरणीय कमलनाथ जी ने इस पर विचार करने के बाद पुनः बैठकर आपस में बात करने के लिए मिलने को बुलाने की बात कही है। आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक चर्चा के लिए आदरणीय कमलनाथ जी का साधुवाद और भविष्य में समाज को सामाजिक उत्थान के लिए जोना बोर्ड का लाभ मिले इसी तरह अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था निष्ठा के साथ कार्य करेगी। प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ समाज सेवी उमराव सिंह गुर्जर निमच कमल सिंह गुर्जर इंदौर अर्जुन सिंह गुर्जर नीमच ओमप्रकाश गुर्जर खातेगांव सहित सामाजिक लोग उपस्थित थे