बीजेपी नेता अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज, राहुल गांधी को लेकर किया था ट्वीट

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय मुश्किलों में फंस गए है। उनके खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी के आईटी सेल पर राहुल गांधी के खिलाफ विवादित ट्वीट करने के आरोप लगे हैं। बीजेपी नेता के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश बाबू ने शिकायत की है। कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है

अमित मालवीय का विवादित ट्वीट
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘RG खतरनाक है और अंदरूनी सूत्रों का खेल खेल रहे हैं। इससे ज्यादा खतरनाक वह लोग हैं, जो सैम पी जैसे राग के जरिए भारत के खिलाफ कट्टरता फैला रहे हैं। ऐसे लोग पीएम मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में बदनाम करने में तक कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।’

एफआईआर का कौन सा हिस्सा गलत है- प्रियांक खड़गे
कर्नाट के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज FIR पर कहा- जब भी बीजेपी को कानून की आंच झेलनी पड़ती है तो वे रोते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि एफआईआर का कौन सा हिस्सा गलत है। हमने कानूनी राय लेने के बाद ऐसा किया है। अगर उनको दिक्कत है तो वह कोर्ट जा सकते हैं।

कर्नाटक में बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- उनके (अमित मालवीय) खिलाफ और भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।’ अगर कोई सच्चाई, तथ्यों, लोगों की छवियों और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने के लिए जिम्मेदार है, तो वह बीजेपी आईटी सेल है।

एफआईआर राजनीति से प्रेरित- तेजस्वी सूर्या 
तेजस्वी सूर्या ने अमित मालवीय की एफ.आई.आर. को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। राहुल गांधी के खिलाफ उनके कथित बयान के लिए आईपीसी की धारा 153 ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम इसे अदालत में चुनौती देंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |