30 जून को प्रयागराज जाएंगे सीएम योगी, अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर बने आवासों की गरीबों को सौंपेंगे चाबी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को प्रयागराज जाएंगे। जहां पर सीएम लूकरगंज में निर्मित शहर की दूसरी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को फ्लैटों की चाबी सौंपेंगे। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ जिले में साढ़े 700 करोड़ की 250 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी के आगमन की जानकारी होने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण सहित तमाम विभागों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मुख्य कार्यक्रम पीएम आवास योजना के 76 आवंटियों को आवास की चाबी सौंपने का है।  वहीं अन्य विभाग भी लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी कर रहे हैं।

30 जून को प्रयागराज जाएंगे सीएम योगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकार्पण और शिलान्यास के लिए परियोजनाओं की सूची जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। यह कार्यक्रम लीडर प्रेस के मैदान में होगा। मुख्यमंत्री के प्रयागराज आने की सूचना मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारी शुरू हो गई। प्रशासन, पीडीए और नगर निगम के अधिकारी और इंजीनियरों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। शाम से मैदान की सफाई शुरू कर दी गई। नगर निगम की जेसीबी देर रात तक मलबा हटाती रही। मलबे को दूसरी जगह पर ले जाने के लिए लगभग एक दर्जन से अधिक गाड़ियां लगाई गई हैं।

26 दिसंबर 2021 को आवास योजना का सीएम योगी ने किया था भूमि पूजन
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर 2021 को आवास योजना का भूमि पूजन किया था। लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल भूमि पर शहर के दूसरी प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई गई है।  76 फ्लैटों वाली इस आवास योजना की कार्य प्रगति पर सीएम योगी लगातार रिपोर्ट ले रहे थे। बीते साल इस आवास योजना के लिए  6030 लोगों से आवेदन मांगे गए थे। वहीं बीती 9 जून को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आवास योजना की लॉटरी निकाली गई। आवास योजना के लिए पात्रों के चयन पर उंगली भी उठी तो पीडीए ने इसकी जांच कराई। डूडा ने भी सभी आवेदनों की जांच की दो चरणों की जांच के बाद 1590 पात्र सही पाए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |