’72 हूरें’ के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट देने से इनकार, मेकर्स ने ऐसे किया रिलीज

फिल्म “72 हूरें” के सह-निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने 7 जुलाई को रिलीज होने वाले फिल्म के ट्रेलर को प्रमाण पत्र प्रदान करने से इनकार कर दिया है। संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर ने मुख्य भूमिका निभाई है और यह हिंसक चरमपंथ के परिणामों पर आधारित है। वहीं  सेंसर बोर्ड के इंकार के बाद भी मेकर्स पीछे नहीं हटे और उन्होंने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया।

अशोक पंडित ने एक वीडियो संदेश में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष प्रसून जोशी से सेंसर बोर्ड से उन लोगों को हटाने की अपील की, जो “हमारी रचनात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को छीनने” की कोशिश कर रहे हैं। पंडित ने डेढ़ मिनट के वीडियो में कहा, “हम, ‘72 हूरें’ फिल्म के निर्माता काफी हैरान और परेशान हैं क्योंकि सेंसर बोर्ड ने आज हमें हमारे ट्रेलर के लिए प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी हास्यास्पद और दुखद है कि एक फिल्म, जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है, एक फिल्म जिसने IFFI (भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) में पुरस्कार जीता है। उसके दृश्य वही हैं जो उस समय फिल्म में थे, इसमें केवल ट्रेलर नया है। एक ओर जहां आपने फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया है, वहीं दूसरी ओर आप फिल्म के ट्रेलर को प्रमाण पत्र देने से इनकार कर रहे हैं।” जोशी से इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किए जाने पर तत्काल कोई जवाब नहीं मिल पाया है। गोवा में 2019 में IFFI की भारतीय पैनोरमा श्रेणी के तहत “72 हूरें” का प्रीमियर किया गया था, जहां इसे ‘ICFT-यूनेस्को गांधी मेडल स्पेशल मेंशन’ प्राप्त हुआ था। 2021 में, चौहान को फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |