इस राज्य में सस्ता मिलेगा टमाटर: सरकार ने जमाखोरों के खिलाफ दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 तमिलनाडु में लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री पेरियाकरुप्पन ने बताया कि कीमतों पर लगाम लगाने के लिए टमाटर 68 रुपये प्रति किलो बेचा जाएगा और जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बता दें कि टमाटर की कीमतें 100 रुपए हो गई हैं. कई जगह ये 100 रुपए से ज्यादा में मिल रहा है.

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, “कीमत को नियंत्रित करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सलाह पर टमाटर फार्म फ्रेश आउटलेट्स (एफएफओ) में बेचे जाएंगे जो सहकारी विभाग के तहत काम कर रहे हैं।”

मंत्री पेरियाकरुप्पन ने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए, टमाटर की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पूरे तमिलनाडु में फार्म फ्रेश आउटलेट्स (एफएफओ) पर टमाटर बेचे जाएंगे। एफएफओ में टमाटर 68 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा जाएगा। एफएफओ में 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है।

चेन्नई में टमाटर 27 एफएफओ और कोयंबटूर में टमाटर 10 एफएफओ पर, त्रिची में 13 एफएफओ पर 1 मोबाइल एफएफओ पर और मधुराई में 4 एफएफओ पर टमाटर उपलब्ध होंगे। इसी तरह सेलम, तूतीकोरिन, तिरुवन्नामलाई, तिरुनेलवेली, तंजौर, तिरुपुर, वेल्लोर और अन्य जिलों में टमाटर एफएफओ पर उपलब्ध होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |