कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में बताया शाजापुर जिले के विकास का विजन,मीडिया से भी मांगे सुझाव,खबर में देखें कलेक्टर का वीडियो

शाजापुर, 27 जून 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज शाजापुर जिले में आगामी 10 वर्षों में किये जाने वाले विकास के मुद्दों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने विकास कार्यों के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से उनके सुझाव भी प्राप्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
👇कलेक्टर का 12 मिनट का वीडियो देखें निचे खुलेगा👇

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एबी रोड पर ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए कार्य किया जायेगा। शाजापुर एबी रोड के दोनों ओर 100 मीटर में पेवर्स लगाए जायेंगे, इसके लिए स्वैच्छा से व्यापारियों एवं अन्य सक्षम लोग आर्थिक रूप से सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को एक्टिव मोड पर रखकर घूमने वाले आवारा-पशुओं को गौशालाओं में रखा जायेगा। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश राजपत्र 01 नवम्बर 2022 अनुसार मवेशियों अथवा अन्य पशुओं को सार्वजनिक सड़कों अथवा स्थानों पर छोड़ने अथवा बांधने पर 1000 रूपये का जुर्माने से दण्डनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के गुलाना में प्रदेश के प्रथम सीएम राईज विद्यालय के लोकार्पण के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

कलेक्टर ने बताया कि उनके पास जिले में विकास कार्यों के लिए सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिसमें शुजालपुर से भोपाल बायपास मार्ग, शुजालपुर एवं कालापीपल में रेल्वे ओवरब्रीज निर्माण, भैरव डूंगरी पर बनने वाले सीएम राईज विद्यालय में 1000 लोगों की संख्या में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ऑडिटोरियम बनाने, शाजापुर के लिए जिला जेल के सामने नवीन बस स्टेण्ड निर्मित करने, मक्सी में फेज-2 के माध्यम से बियर फैक्ट्री का अपडेशन करने सहित आदि सुझाव शामिल हैं।

इस दौरान कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी विकास कार्यों के संबंध में सुझाव भी आमंत्रित किये। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने खेल मैदान, ओपन जिम, बस स्टेण्ड पर साईन बोर्ड लगाने, वाहन पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, पेयजल एवं गर्ल्स कॉलेज में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय शासन स्तर से प्रारंभ करने, पर्यटन योग्य स्थलों सहित विभिन्‍न गतिविधियों और कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर जिला प्रदेश में जनसेवा अभियान के प्रथम चरण में प्रथम एवं द्वितीय चरण में द्वितीय स्थान पर रहा था। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली बहना योजना डीबीटी सक्रियता में द्वितीय, राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (पटवारी सत्यापन) में प्रथम, भू अभिलेख डाटा परिमार्जन में प्रथम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (बैंक खाता आधार लिंकिंग) में चौंथे, पीएम किसान ईकेवायसी में सातवे, पीएसम किसान लेण्ड रिकॉर्ड लिंकिंग में तृतीय पीएम किसान योजना अंतर्गत आईपीपीबी में एकाउंट खोलने में तृतीय, शासकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8वी तक के नामांकन में द्वितीय तथा शासकीय एवं अशासकीय में तृतीय तथा सीएम हेल्पलाइन माह मई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में चतुर्थ स्थान पर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |