राष्ट्रीय राजमार्ग से आवारा पशुओं को हटाने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शाजापुर
—–
आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए जिला प्रशासन की पहल पर राजमार्ग से पशुओं को हटाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मोबाईल वाहन तैयार किया गया है, जिसे आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग कंपनी द्वारा भी राजमार्ग से पशुओं को हटाने के लिए नियत किये गये वाहन को भी कलेक्टर श्री जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएमओ राकेश चौहान , उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एके सिंह, आरटीओ श्री एपी श्रीवास्तव, सीएमओ श्री राकेश चौहान, पशु चिकित्सा सिविल सर्जन डॉ. एसके श्रीवास्तव, पशु चिकित्सक डॉ. लता घनघोरिया, डॉ. एमके सिंह, एवीएफओ श्री विनोद सूर्यवंशी, मोबाईल वाहन चालक श्री कृष्णपाल, वाहन में तैनात श्री बालकृष्ण, श्री अशोक खिंची भी मौजूद थे। वाहन को हरी झंडी दिखाने के पूर्व कलेक्टर ने वाहन को माला पहनाई।

इन वाहनों में 2-2 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी शाजापुर जिले की सीमा के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से आवारा पशुओं को हटाएंगे, ताकि पशुओं के कारण कोई दुर्घटना न हो। साथ ही बीमार या अपाहिज पशुओं का उपचार भी करेंगे। कलेक्टर श्री जैन ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वे इन कर्मचारियों को पशुओं के सिंग पर लगाने के लिए रेडियम की पट्टियां दें। कलेक्टर ने वाहन चालकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे शाम के समय नियमित रूप से राजमार्ग पर भ्रमण करें और सड़कों से आवारा पशुओं को हटाएं। उनके कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |