ड्रग्स तस्करी के आरोप में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, 70 करोड़ की MD ड्रग्स तस्करी के मामले में था फरार

इंदौर: इंदौर में नशा तस्करी पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग्स तस्करी के आरोप में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बीजेपी नेता और पूर्व में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कमाल खान के फरार इनामी बेटा बिलाल को गिरफ्तार किया है। बिलाल पर पूर्व में पकड़ी गई 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप है।

दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच ने पूर्व में बीजेपी राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कमाल खान का बेटा बिलाल को गिरफ्तार किया है। वही डिसीपी क्राइम निमिश अग्रवाल ने बताया कि बिलाल पूर्व में 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स में ड्रग्स पैडलर की गैंग में शामिल था जिस पर इंदौर पुलिस द्वारा 4 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा कर रखी थी। बिलाल लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी तलाश इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही थी। वही इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर से सूचना पर छोटी ग्वाल टोली क्षेत्र से आरोपी बिलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी बिलाल से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |