छतरपुर : छतरपुर जिले के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन की बोगी में नवजात शिशु का शव मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल कुरुक्षेत्र से खजुराहो पहुंची ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी तो उसके D 5 बोगी में सफाई कर्मी को सीट के नीचे एक नवजात शिशु का शव मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
मामले में सफाईकर्मी ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी, सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उसका पीएम किया गया है।
●SP बोले…
मामले में SP अमित सांघी का कहना है कि बमीठा थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम किया है और मामला जीआरपी का होने की वजह से अग्रिम कार्यवाही के लिए जीआरपी भेज दिया गया है।