श्री दादाजी धाम मंदिर के सेवादार की गला काटकर हत्या, धर्मशाला में मिला खून से लथपथ शव

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री दादाजी धाम में एक सेवादार युवक का गला कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना पदम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर करीब 3 बजे दादाजी वार्ड स्थित नागपुर धर्मशाला के एक कमरे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पदम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन नागपुर के होने से उन्हें सूचना दी गई और पुलिस ने शव को मर्चुरी रूम पहुंचाया। बता दें कि गुरु पूर्णिमा आने वाली है और इस दिन यहां मेला लगता है साथ ही लाखों भक्त धुनि माई के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में पर्व की तैयारियों के बीच इस तरह की घटना होने से पर्व के दौरान सुरक्षा में चूक का भी अंदेशा बना हुआ है।

खंडवा के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में एक सेवादार का खून से लथपथ शव मिला है। शव के पास घर की रसोई में काम आने वाला चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। श्री दादाजी धाम में तीन साल पहले नागपुर का परिवार दर्शन के लिए आया था। यहां परिवार ने अपने इकलौते पुत्र प्रतीक पिता पुरुषोत्तम (25) निवासी नागपुर को दादाजी धाम की सेवा के लिए छोड़ दिया था। तब से लेकर अब तक प्रतीक दादाजी धाम के गेट नंबर 6 के पास नागपुर वालों की धर्मशाला में रहकर सेवादारी कर रहा था। रविवार दोपहर को उसका गला कटा शव धर्मशाला के रूम में ही मिला। युवक का गला सामने से कटा हुआ था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था, जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पदम नगर टीआई अशोक सिंह चौहान बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां से पुलिस को एक चाकू भी मिला है। कमरे में मृतक के सामान के अलावा कुछ और नहीं मिला। दादाजी धाम के अन्य सेवादारों का कहना है कि प्रतीक पिछले कुछ दिनों से परेशान था। वह न तो किसी से बात कर रहा था, न भीड़भाड़ में रहता था।

इधर खंडवा एडिश्नाल एसपी सिमा अलावा बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दी है, वह नागपुर से खंडवा के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद पीएम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट और फारेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |