प्रगति मैदान में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट: CM केजरीवाल ने मांगा LG का इस्तीफा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई लूट की एक घटना के मद्देनजर सोमवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की। केजरीवाल ने ट्विटर पर कथित घटना का वीडियो साझा करते हुए अपनी इस मांग को दोहराया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय सरकार को सौंप दी जानी चाहिए।

दो लाख रुपये की नकदी लूट
उन्होंने कहा, “उपराज्यपाल को इस्तीफा देना चाहिए। किसी ऐसी व्यक्ति को उपराज्यपाल बनाया जाए, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करा सके।” इस वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग शहर के मध्य में स्थित प्रगति मैदान इलाके में एक व्यस्त अंडरपास के अंदर एक कार को रोकते हुए और उसमें बैठे लोगों को बंदूक के दम पर लूटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को प्रगति मैदान अंडरपास के अंदर चार अज्ञात लोगों ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से कथित तौर उस समय पर दो लाख रुपये की नकदी लूट ली थी, जब वे उक्त रकम को पहुंचाने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे।

 केजरीवाल ने कहा, “अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित बनाने में नाकाम है, तो इसे हमारे हाथों में सौप दीजिए। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाता है।”

डेढ़ किलोमीटर लंबी प्रगति मैदान सुरंग नयी दिल्ली को सराय काले खां और नोएडा से जोड़ती है। इसमें पांच अंडरपास हैं। पिछले हफ्ते, केजरीवाल और सक्सेना ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए एक-दूसरे को कई पत्र भेजे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |