काश! थोड़ा ख्याल रखा होता…नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने 4 साल की बच्ची को रौंधा, मौके पर ही मौत

इंदौर: इंदौर की सड़क पर नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने एक मासूम को चपेट में ले लिया। हादसे में 4 साल की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह वज्रपात हीरा नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नं. 113 के गरीब परिवार पर हुआ है। घटनाक्रम में पुलिस हीरा नगर ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। हालांकि आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी कर ली गई है।

वाहन चलाते समय शराब पीने की सख्त मनाई है और शराब पीकर वाहन चलाने का नतीजा कितना दर्दनाक हो सकता है। यह हीरा नगर थाना क्षेत्र के स्किम नंबर 113 में देखने को मिला है। दरअसल इलाके में पानी सप्लाई करने वाले ट्रैक्टर पर रखें एक टैंकर चालक ने लापरवाही पूर्वक इलाके से गाड़ी निकालते समय खेल रहे 3 बच्चों में से एक को अपनी चपेट में लिया है। वही गंभीर रूप से घायल मासूम के सर में लगी गहरी चोट की वजह से टैंकर की चपेट में आई मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना की पूरी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर खड़े टैंकर को जब्त करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ड्राइवर बाबू सिंह को को भी तुरंत ही गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच अभी जारी है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |