दिल्ली में सुहावनी सुबह, दिन में हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में दो मिलीमीटर बारिश हुई।

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश से सोमवार को सुबह एक कुआं और उसके आसपास की जगह धंस गई। नगर निगम ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख यासिन तडवी ने कहा कि मुंबई इलाके के जीवन बाग में हुई इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब कुआं धंसा तो वहां पास में खड़ा एक दोपहिया वाहन भी उसमें गिर गया। ठाणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजकर करीब 50 मिनट पर कुआं और उसके आसपास की जगह धंस गई जिसके बाद पास में खड़ा स्कूटर भी कुएं में गिर गया। उन्होंने कहा कि अभी तक वाहन को नहीं निकाला गया है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे शहर में सोमवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे में 85.49 मिलीमीटर बारिश हुई। देर रात दो बजकर 30 मिनट से तीन बजकर 30 मिनट यानि एक घंटे में 38.87 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी माह से शहर में अबतक 225.25 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 179.49 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |