‘मिशन 2024’ को पाने की तैयारियों में जुटी भाजपा, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में CM योगी आज करेंगे शंखनाद

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने चुनाव में सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। जिसकी बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथ में ली है। इसी के चलते भाजपा के स्टार प्रचारक माने जाते सीएम योगी आज बनारस की धरती से मिशन-2024 का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री जहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे और चुनाव में मतदान के लिए जनता से अपील करेंगे।

बता दें कि भाजपा मिशन 2024 को हासिल करने में जुट गई है। आम चुनाव 2024 की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी अपने मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से करेंगे। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा में सीएम डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही जन मानस की नब्ज भी टटोलेंगे। यूपी में क्लीन स्वीप के लिए सीएम योगी पहले काशीपुराधिनाथ और काशीपुराधिपति का आशीर्वाद लेकर सियासी रण का शुभारंभ करेंगे।

सीएम योगी आज रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज की जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की जनसभा के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र देंगे। इसके बाद वे करखियांव स्थित पैक हाउस जाएंगे। वहां से बनारसी लंगड़ा आम, मिर्च सहित अन्य उत्पादों को दुबई के लिए रवाना करेंगे। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के बाद यह मुख्यमंत्री योगी की पहली जनसभा है और इसके लिए उन्होंने पूर्वांचल के सियासी केंद्र वाराणसी से शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान सीएम के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे।

CM की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
CM योगी के आगमन से पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। वहीं, जनसभा की तैयारियों को भी परखा गया है। तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को सभा स्थल का दौरा किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी तैयारियों की जानकारी ली। जनसभा स्थल पर बनी सभी दीर्घाओं में वाटर कूलर और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |