BJP के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, सिंधिया के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल ,सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने लिखा “क्या उसूलों पर आंच आई”, भीमावद समर्थको ने कहा वीडियो में छेड़छाड़ हुई

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आरोप-प्रत्यारोप में नेताओं की भाषाएं भी अमर्यादित होने लगी है। एक वीडियो शाजापुर जिले का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बिगड़े बोल शाजापुर के पूर्व भाजपा विधायक अरूण भीमावद के सामने आएं है जिसमें वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं। भाजपा के इनपूर्व विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगा दिया। कालापीपल के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी को चेतावनी देते हुए कहा- कितना भी घूम ले इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है।
भाजपा विधायक के बोल पर विधायक कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया और कहा पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के आपको नामर्द नेता कह रहे हैं। इसके ऊपर सिंधिया जी क्या कहना चाहते हैं, उनके समर्थक क्या कहना चाहते हैं। किस प्रकार से उनकी इज्जत है या बेज्जती है, ज्योतिरादित्य सिंधिया बताएं।
👇सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो, मालवा अभीतक इसकी सत्यता की पुष्टि नही करता👇

भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने क्या कहा जरा सुनिए-
हमारे कार्यकर्ताओं में भी जोश आया, इस सरकार को गिरना चाहिए। कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया जो नामर्द जो कांग्रेस का नेता था, उस समय उनको भगवान सद्बुद्धि दे वो कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आ जाएं, इससे हमारी भावनाएं भी बढ़ी। ईश्वर ने हमारी बातों को सुना, जनता की आवाज को सुना, कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना, तो दिग्विजय सिंह का भी मन कहीं ना कहीं जो वहां प्रताड़ित था, उन्होंने भी फैसला लिया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुणाल चौधरी को चेतावनी देता हूं, तू कितना ही घूम ले इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है।

भाजपा के पूर्व विधायक के अमर्यादित बयान के बाद कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा-
शाजापुर जिले के अकोदिया की ऐतिहासिक सभा जिसमें किसानों, गरीबों और मजदूरों ने भाग लिया उसको देखकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मानसिक संतुलन बिगड़ चुके हैं। जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग वो कर रहे हैं, कहीं ना कहीं उनके मानसिक दिवालियापन को बताता है। स्पष्ट रूप से ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मेरा सवाल है पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के आपको नामर्द नेता कह रहे हैं, यही आपको मान सम्मान और इज्जत का सवाल जो भारतीय जनता पार्टी में जाकर मिला है, इसका जवाब मुझे सिंधिया जी देने का काम करें और जिस तरीके के शब्दों का चयन एक नेता के प्रति करा गया, मुझे लगता है दुर्भाग्य है। जब सिंधिया जी के प्रति इस तरह के भाव हैं तो हमारे प्रति क्या भाव है, उस पर बात करने की जरूरत नहीं है। स्पष्ट रूप से सिंधिया जी से मेरा सवाल है, जो बयान दिया है इसके ऊपर सिंधिया जी क्या कहना चाहते हैं, उनके समर्थक क्या कहना चाहते हैं। किस प्रकार से उनकी इज्जत है या बेइज्जती है, ज्योतिराज सिंधिया बताएं।

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल खोने के बाद अरुण भीमावद समर्थकों का कहना है कि इस वीडियो में सेटिंग की गई है उन्होंने ऐसा नहीं कहा उन्होंने “नामक”कहा है ना कि नामर्द कहां है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |