शाजापुर, 25 जून 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज ग्राम पंचायत सिहोदा की पहाड़ी पर माता कंकाली मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, सहित तहसीलदार श्रीमती मधु नायक एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि ग्राम पंचायत सिहोदा की पहाड़ी पर माता कंकाली मंदिर प्रांगण में ग्राम पंचायत के माध्यम से 1100 पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया, जिसका शुभारंभ आज से किया गया है। उन्होंने सिहोदा के ग्रामवासियों से कहा कि प्रत्येक ग्रामवासी अपने नाम से एक-एक पौधा लगाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही मात्र नहीं है बल्कि पौधों की देखभाल भी करें।
