जरियारी गांव में सांसद का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो बना रहे पत्रकार का छीना गया मोबाइल

सतना,,

मोदी सरकार के केंद्र में 9 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में सतना के सांसद गणेश सिंह इन दिनों महाजनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। बुधवार को मैहर के जरियारी गांव पहुंचे सांसद को महिलाओं के विरोध का जबरर्दस्त सामना करना पड़ा। महिलाओं ने सांसद के काफिले को गांव के बाहर ही रोक लिया। किसी तरह सांसद लाव लश्कर के साथ गांव के ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। जरियारी के ग्रामीण भी इस सभा में पहुंचे थे। सांसद गणेश सिंह ने अपना भाषण शुरू ही किया था कि भीड़ में बैठी महिला उठी और सांसद से सवाल किया कि 5 साल में आपने जरियारी का विकास क्यों नहीं किया। इस पर सांसद लाडली बहना योजना समेत सरकारी योजनाएं गिनाने लगे। महिला ने आईना दिखाते हुए कहा कि उन्होंने तो लाडली बहना के लिए आवेदन ही नहीं किया। सभा में महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दरमियान सरकार ने पट्टा देने का वायदा किया था वो भी पूरा नहीं किया गया। गांव के ही युवा नवीन पटेल को भी अपने हक की आवाज उठाना महंगा पड़ गया। दरअसल, नवीन ने इतना कहा कि गांव में सड़क बनवा दीजिये। इस पर सादी वर्दी में खड़े पुलिसकर्मी ने नवीन के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। युवक ने विरोध किया तो पुलिस उसे थाना ले गई। मोबाइल छुड़ा लिया और धारा 151 का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। नवीन ने आरोप लगाया कि जमानत के नाम पर 10 हजार रुपए ले लिए और मोबाइल अब भी नहीं दिया गया।
।,,

स्थानीय पत्रकार त्रिवेणी पांडेय अपने मोबाइल से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शूट कर रहे थे जिस पर सांसद के भाई उमेश प्रताप सिंह की नजर पड़ गई। उन्होंने त्रिवेणी का मोबाइल छीनते हुए सांसद के गनमैन को सौंप दिया। त्रिवेणी ने अपने दूसरे मोबाइल से वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। इस पर सांसद के निज सचिव राहुल त्रिवेणी के पास पहुंचे और मोबाइल छीन लिया। बगल में खड़ी नादन देहात की पुलिस ने त्रिवेणी को अपने वाहन में बिठा लिया। पुलिस त्रिवेणी को लेकर जरियारी से 4 किलोमीटर दूर करौंदी गांव पहुंची और वहां मोबाइल देकर छोड़ दिया। इस बीच त्रिवेणी का मोबाइल रीसेट हो चुका था। 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |