सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले नेता करेंगे घर वापसी, कहा- दलबदल करके 40 साल का राजनीतिक करियर दागी हो गया…

शिवपुरी: विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में दल बदलकर का दौर जारी है। इसी कड़ी में शिवपुरी से भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। शिवपुरी के भाजपा नेता व ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक राकेश गुप्ता ने कांग्रेस ज्वाइन करने का ऐलान किया है। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा ज्वाइन की है, तब से खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे। भाजपा में उनका कोई सम्मान नहीं है।

राकेश गुप्ता 26 जून को भोपाल में कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामेंगे। राकेश गुप्ता का कहना है कि भाजपा में आने के कारण उनका 40 साल का राजनीतिक करियर दागी हो गया। बीजेपी में उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वह अपनी घर वापसी कर रहे हैं और कांग्रेस में जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस में आने के बाद राकेश गुप्ता शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि टिकट को लेकर कांग्रेस ने ऐसी कोई आश्वासन नहीं दिया है। सूत्रों की मानें तो शिवपुरी में 30 हजार वैश्य वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ और वर्तमान में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विधायक हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |