सारा अली खान ने खजराना गणेश मंदिर में लिया बप्पा का आशीर्वाद, अगली फिल्म के लिए करवाई खास पूजा

इंदौर: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार को इंदौर पहुंची। जहां उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। सारा ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की सफलता की कामना लेकर मंदिर के पुजारी विनीत भट्ट से पूजा करवाई। सारा अली खान ने मंदिर में दर्शन के दौरान व्हाइट कलर का सूट कैरी किया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।

बता दें कि इससे पहले सारा अली खान ने अपनी फिल्म लुका-छिपी 2 की शूटिंग के लिए इंदौर आई थी। तब एक्ट्रेस ने अपनी मां अमृता के साथ इस मंदिर में दर्शन किए थे। दरअसल, सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म जरा-हटके जरा बचके फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सारा के साथ सैफ अली खान को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

फैंस दोनों पिता-पुत्री को एक साथ देखना चाहते है। अब दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें सैफ कैदी के गेटअप में हैं वहीं बेटी सारा पुलिस की वर्दी पहने दिख रही है। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |