महाकाल लोक में सप्तऋषियों की खंडित मूर्तियां देख गुस्से से लाल हो गए गोविंद सिंह, बोले- सुप्रीम कोर्ट से कराएंगे जांच

उज्जैन: मध्यप्रदेश विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह उज्जैन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद वे महाकाल लोक पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से यह जाना कि आखिर भगवान सप्तऋषि की प्रतिमाएं किस तरह से गिरकर खंडित हुई थी। सप्तऋषि की प्रतिमा खंडित होने से डॉ. गोविंद सिंह नाराज नजर आए। उन्होंने इस पूरे मामले में सर्वोच्च व उच्च न्यायालय के माध्यम से जांच करने की बात कही। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने महाकाल लोक का भ्रमण करने के बाद कहा कि कमलनाथ सरकार ने 300 करोड़ रुपये खर्च कर महाकाल लोक बनाने की योजना बनाई थी। भाजपा ने जोड़-तोड़कर अपनी सरकार बनाई। महाकाल क्षेत्र विकास के लिए जो 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, उसे बढ़ाकर 850 करोड़ रुपये किया। इसके बाद भी इन लोगों ने भगवान के साथ धोखा किया और करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार का पाप सबने देख लिया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि महाकाल लोक में भ्रष्टाचार का मुद्दा कांग्रेस शुरू से उठाती रही है। विधायक महेश परमार ने इसकी शिकायत की थी। लोकायुक्त मे भी जांच का आवेदन दिया था। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |