थाना माधवनगर पुलिस को मिली सफलता, क्षेत्रांगत हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सीएनजी ऑटो मौके से किया बरामद।

➡️ कुल मश्रुका कीमती लगभग 1,90,000/-रू (एक लाख नव्वे हजार) का आरोपियों से जप्त।
➡️ गिरफ्तारशुदा आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी दिर्जनों में अपराध पंजीबद्ध।
उज्जैन,,
पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों चोरी,लूट,डकैती जैसे अपराधो में त्वरित निकाल, एवम् आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. श्री इंद्रजीत बकलवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधव नगर श्री मनीष लोधा के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्रांगत हुई चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को माल मश्रुका सहित बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।

➡️ घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना माधवनगर पर में दिनांक 26–10–21 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की पाटीदार अस्पताल के बाहर खड़ी ऑटो को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माधवनगर पर अपराध क्रमांक 650/21 धारा 379 आई.पी.सी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

➡️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए एवं टीम द्वारा कड़ी मेहनत की जाकर क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी फुटेज चैक किए गए एवम् आस पास के रहवासियों से पूछताछ की गई आज दिनांक 23.06.23 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उक्त घटना दिनांक को चोरी गया ऑटो अज्ञात चोर समुद्र मंथन चौराहा नानाखेड़ा पर खड़ा हैं। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु गठित टीम को रवाना किया गया, टीम द्वारा चौराहे की घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर से गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका को जप्त किया गया। आरोपीगण से अन्य अपराध में चोरी गए मश्रुका के संबंध में पूछताछ जारी है।

➡️ आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपीगणों में से एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना चिमनगंज पर लूट, मारपीट,गाली गलौज,व अन्य जिले अगरमालवा के थाना कोतवाली में चोरी, मारपीट,गाली गलौज, गृह अतिचार, गृह भेदन, धारा-25,27 आर्म्स जैसी धाराओं में कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है।

➡️ जप्त माल मश्रुका
एक सीएनजी ऑप्टो अनुमानित कीमती 1,90,000/-रू(एक लाख नव्वे हजार) का मश्रुका आरोपियों से जप्त किया गया है।

➡️ सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी श्री मनीष लोधा, सउनि लक्ष्मीकांत गौतम, सउनि यशवंत कछवाय, आर.187 अमरनाथ, आर श्रेय की अहम भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |