पत्नी को ड्रग्स देकर दूसरे पुरुषों से करवाता था रेप, 10 साल तक चलता रहा घिनौना काम, 51 आरोपी गिरफ्तार

पति और पत्नी के बीच का रिश्ता बेहद अनमोल होता है लेकिन आजकल के दौर में इसका कोई मोल नहीं रह गया है। फ्रांस से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिससे जानने के बाद आपकी रूह तक कांप जाएगी। दरअसल, फ्रांस में एक श्ख्स अपनी पत्नी को नशीली दवाई खिलाकर दूसरे पुरूषों से बलात्कार कराता था। पत्नी भी इस बात से अंजान थी कि उसके साथ क्या हो रहा है।

सिलसिला 10 साल तक जारी रहा, 92 मामलों की पहचान की
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेखबर पत्नी के साथ यह सिलसिला 10 साल तक जारी रहा। पुलिस ने करीब बलात्कार के 92 मामलों की पहचान की। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन आरोपियों को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। जिन आरोपियों की पहचान हुई है उनमें फायरमैन, ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक में आईटी कार्यकर्ता, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं। यह सभी घटनाएं साल 2011 से 2020 के बीच हुई और अधिकांश पुलिस कई बार लौटे।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स की पहचान डोमिनिक पी के रुप में हुई है। आरोपी शख्स अपनी पत्नी के खाने में चिंता-विरोधी दवा लोराज़ेपम मिला देता था। आरोपी पति तथाकथित ‘मेहमानों’ को फ्रांस के माज़ान में अपने घर में सोती हुई महिला के साथ यौन कृत्य करने के लिए आमंत्रित करता था। इतना ही नहीं, आरोपी इन यौन कृत्य को कैमरे में कैद करता था और फुटेज को यूएसबी ड्राइव पर ‘ABUSES’  नामक फ़ाइल सेव करके रख लेता था। फिलहाल अब यह ड्राइव पुलिस के पास है। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति की शादी को 50 साल से अधिक हो गए हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं।

बचने के लिए अपनाए ये हथकंड़े?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े जान के डर से आरोपी शख्स ने तंबाकू और इत्र पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, क्योंकि इससे पत्नी जाग सकती थी। वहीं, तापमान में बदलाव न हो इससे बचने के लिए लोगों से अपने हाथ गर्म पानी में धोने के लिए कहता था। बाथरूम में कपड़े न रह जाएं, इसके लिए अन्य पुरूषों से रसोई में कपड़े उतरवाता था। साथ ही, पड़ोसियों को किसी तरह का शक न हो इसलिए लोगों की कार एक स्कूल के पास खड़े करवाता था। फिर अंधेरे में आने को कहता था।

पकड़े जाने के बाद कुछ आरोपियों ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि उस शख्स की पत्नी की बगैर मर्जी के ये सब हो रहा है। एक ने तो ये भी कहा है कि वो रेप नहीं था उसकी पत्नी को पता था कि उसके साथ क्या हो रहा है।

कैसे हुआ पर्दाफाश?
पुलिस आरोपी शख्स के खिलाफ चेंजिंग रूम में महिलाओं की रिकॉर्डिंग करने के एक मामले में जांच कर रही थी, तब इस बलात्कार के वीडियो के बारे में पता चला। पीड़ित महिला से जब इन वीडियो के बारे में बात की गई तो वह डिप्रेशन में चली गई। बाद में महिला ने तलाक की अर्जी दायर कर दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |