VIDEO इतना अन्याय कर रही भाजपा कि ना ईश्वर साथ दे रहा ना प्रकृति, यह संदेश है कि भाजपा का खेल खत्म – सज्जन सिंह वर्मा

भोपाल,,
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पाखंड फैलाने के लिए बालाघाट आ रहे थे लेकिन प्रकृति ने उनका साथ नहीं दिया, उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली का नाम लेकर भाजपा ने समर्थन मांगा लेकिन बजरंगबली ने भी भाजपा का साथ नहीं दिया वही उज्जैन में महाकाल लोक में सप्त ऋषि की मूर्तियां जो कमल के फूल पर बैठी थी वह भी कमल से उतर गई यह इंडिकेशन है, इतना पाप और अन्याय कर रही है भाजपा कि ना प्रकृति और ना ही ईश्वर भाजपा का साथ दे रहे यह संकेत है इस बात का कि भाजपा का खेल खत्म हो गया है।


दलित और आदिवासियों पर अन्याय कर रही शिवराज सरकार#-
श्री वर्मा ने अपने विडियो सन्देश में सागर जिले के सुरखी विधानसभा में दलितों के मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की| श्री वर्मा ने कहा कि शिवराज के राज में प्रदेश में दलित और आदिवासी कुचले जा रहे हैं, उनके साथ लगातार अन्याय हो रहा है| उन्होंने कहा कि क्राइम इंडेक्स में लगातार प्रदेश में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं| प्रदेश की सरकार दलितों को लुभाने के लिए झूठे वादे करती है लेकिन उनके उत्थान के लिए कोई काम नहीं करती, एक तरफ आदिवासियों को साधने के लिए प्रधानमंत्री सेल लेकर गृहमंत्री तक आते हैं और झूठी फर्जी घोषणाएं कर चले जाते हैं लेकिन मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार नहीं रुक रहा| आने वाले समय में यही दलित और आदिवासी भाजपा को सबक सिखाएंगे

जल्द ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरे होंगे

श्री वर्मा ने चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश में हम जल्द ही कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं प्रियंका गांधी अभी प्रदेश आई थी जल्द ही उनके और भी दौरे होंगे साथ ही राहुल गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे जी के भी दौरे प्रस्तावित है जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार हो जाएगी|

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |