शाजापुर। अखिल भारतीय जैन युवक महासंघ इंटरनेशनल चेयरमैन सुनील सिंघी को भारत सरकार के वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
श्री सिंघी की नियुक्ति पर युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सपन जैन, प्रदेश महामंत्री प्रसन्न जैन सहित जिलाध्यक्ष मंगल नाहर, जिला महामंत्री कामेश जैन, सत्येन्द्र जैन, अंकित जैन, विरेन्द्र जैन, अंकुश नारेलिया, मंगलेश दुग्गड़, प्रांजल मांडलिक, मयंक जैन, नयन कटारिया, प्रांजल कोठारी, पुलकित नाहर, ॠषभ गोलेछा, अभिषेक जैन, पराग गोलेछा, दीपक जैन, हर्षल जैन, सक्षम गोलेछा एवं अरिहंत जैन सहित शाजापुर जिला व नगर इकाई के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उद्योग व वाणिज्य मंत्री पियुष गोयल का आभार व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड का यह है उद्देश्य
युवक महासंघ के जिलाध्यक्ष मंगल नाहर ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के रूप में सरकार ने एक संस्थागत तंत्र स्थापित किया है जो व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण के उपायों की पहचान करेगा, धन तक उनकी पहुंच में सुधार करेगा और उनके लिए बीमा, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा लाभों की सिफारिश करेगा। भाजपा ने कहा था कि वह देश में व्यापारियों के लिए एक कल्याणकारी बोर्ड स्थापित करेगी और खुदरा व्यापार के विकास के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाएगी। पीएम ने सरकार और व्यापारियों के बीच व्यवस्थित संवाद के लिए बोर्ड का गठन करने की बात कही थी। बोर्ड व्यापारियों पर लागू होने वाले अधिनियमों और नियमों को आसान बनाने, अनुपालन बोझ को कम, कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को दूर करने के उपाय सुझाएगा। व्यापारियों व कर्मचारियों के कल्याण के लिए पहली बार यह बोर्ड गठित किया गया है, जिसमें कुल 13 सदस्यों को मनोनीत किया है। इसमें कॉमर्स, वित्त, कृषि, गृह, राजस्व, श्रम, रोजगार, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, इलेक्ट्रॉनिक व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के जॉइंट सेकेट्री स्तर के अधिकारी आमंत्रित सदस्य होंगे।
0000000000000