डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- ‘विपक्षी गठबंधन बुरी तरह होगा नाकाम, 2024 में बनेगी BJP सरकार’

उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन बुरी तरह नाकाम होगा और 2024 में बीजेपी (BJP) की ही सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भाजपा जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। उधर विपक्ष ने इस बार बीजेपी को हराने के लिए एक खास रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत ही आज पटना में विपक्षी बैठक हो रही है। नीतीश कुमार की अगुवाई में 11 बजे से शाम चार बजे तक गैर बीजेपी नेता बैठक कर रहे हैं। चुनाव से पहले विपक्षी एकता की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक में साझा एजेंडे पर सहमति बनने की उम्मीद है।

विपक्षी बैठक का मुख्य लक्ष्य पीएम मोदी को सत्ता से हटाना
इस बैठक में शामिल हुए सभी विपक्षी दलों का सबसे पहला लक्ष्य पीएम मोदी को सत्ता से हटाना है। इसके लिए सभी विपक्षी नेता मिलकर रणनीति बनाएंगे। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष विपक्षी बैठक को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहा है। बिहार समेत उत्तर प्रदेश की सियासत में गैर बीजेपी नेताओं का एक साथ बैठना चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी गैर बीजेपी नेताओं के महाजुटान को ठग्स ऑफ गठबंधन बता चुके हैं। वहीं, डिप्टी सीएम का कहना है कि विपक्षी गठबंधन बुरी तरह नाकाम होगा और जीत सिर्फ भाजपा की ही होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |