आदिम जाति कल्याण विभाग 4 करोड़ का घोटाला उजागर, बगैर बिल के लाखों का भुगतान

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग में अब तक घोटाले का आंकड़ा 4 करोड़ तक पहुंच गया है। इस गबन मामले में 2010 से 2017 के बीच के सहायक आयुक्त को नोटिस भेजा। विभाग के शाखा प्रभारी नारायण पाटिल ने 60 से 70 लाख रुपए तक का पेमेंट किया लेकिन इसके बिल नहीं लगाए हैं। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन लोग फरार चल रहे हैं।

बुरहानपुर जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग का घोटाला 4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। विभाग के शाखा प्रभारी नारायण पाटिल ने 60 से 70 लाख रुपए तक का पेमेंट किया लेकिन इसके बिल नहीं लगाए हैं। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन लोग फरार चल रहे हैं। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि यह घोटाला दो करोड़ से बढ़कर चार करोड़ के आसपास तक पहुंच गया है। नर्मदा झाबुआ बैंक से अलग अलग खातों में पहुंचाया रुपया विभाग के शाखा प्रभारी नारायण पाटिल शाखा ने नर्मदा झाबुआ बैंक के अंदर अकाउंट खोला और उस अकाउंट से अलग-अलग लोगों के खातों में पैसा डाला है।

पुलिस ने ‘फरार चल रहे आरोपी बालचंद पंवार, राजेश साहुकारे और नरेंद्र महाजन के कार्यालय बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस ने 2010 से 2017 के बीच के कार्यरत सहायक आयुक्तों की सूची बना ली है। जबकि गजेटेड ऑफिसर के संबंध में सरकार को सूचना दी है और उनसे पूछताछ को लेकर एक लेटर लिखा है।

सहायक आयुक्त पूछताछ करने के लिए पुलिस ने नोटिस भी जारी किए हैं। एसपी ने बताया बैंक ने सरकारी पैसा को कैसे नकद दिया। यह जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में फरार आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस का सायबर सेल भी काम कर रहा है। अब तक करीब 28 लाख रुपए पुलिस नकद जब्त कर चुकी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |