रायपुर: दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा से लगातार 2 बार से विधायक रहे विद्यारतन भसीन का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां इस दौरान उनका निधन हो गया। विधायक के निधन की खबर के बाद प्रदेशभर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। आज उनके गृह जिले दुर्ग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आपको बता दें कि भसीन बीजेपी के पुराने नेता थे। लंबे समय से दुर्ग जिले को राजनीति में सक्रिय रहे। 2005 में बीजेपी। से नगर निगम की चुनाव में बड़ी जीत हासिल किया और मेयर बने इसके बाद 2013 और 2018 में लगातार वैशाली नगर के विधायक बने। इसके बाद पार्टी के गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे। राजनीति के जानकार मानते थे कि भसीन सरल और मिलनसार नेताओं में से एक थे। बीजेपी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच भी उनकी अच्छी चलती थी।