कमलनाथ के मोस्ट वांटेड पोस्टर पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप, नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी- अगर हमने ऐसा कुछ किया तो बुराई मत करना

भोपाल: राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) के आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस इसके पीछे भाजपा का हाथ बता रही है, वहीं भाजपा इन आरोपों को निराधार बता रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा है कि हर चीज भाजपा पर क्यों डालते हो, इससे बीजेपी का क्या लेना देना है। कांग्रेस ने मामले पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
दरअसल, भोपाल के मनीषा मार्केट और शैतान सिंह चौराहे पर कमलनाथ के कई पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टर्स में  कमलनाथ को वांडेट और करप्शन नाथ बताया गया है साथ ही कई घोटालों के आरोप भी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं कई पोस्टर में तो क्यूआर कोड (QR code) भी लगे है जिसपर लिखा है कि स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें! यह पोस्टर किसने लगाए हैं, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि यह बीजेपी का षड्यंत्र है। अगर यह पोस्टर बीजेपी ने नहीं लगवाए तो सरकार उच्च स्तरीय जांच करवाएं। 15 महीने में कमलनाथ ने प्रशंसनीय कार्य किया है। 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद और अच्छा काम करेंगे। साथ ही साथ गोविंद सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इस तरह से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चलती रहेगी, तो दूसरा पक्ष भी मजबूरी में कुछ करे तो बुराई नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करे।
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन सारे आरोपों को निराधार बताया है। वीडी शर्मा ने कहा कि आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था और उसका परिणाम है कि जनता इस रूप में उसका प्रकटीकरण कर रही है। इसका जवाब तो कमलनाथ को ही देना चाहिए कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह जी करप्ट नाथ हाथ कमलनाथ प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |