24 साल के युवक ने तालाब में कूदकर दी जान, इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाला था स्टेट्स- मैं आ रहा हूं

छतरपुर: छतरपुर में 24 वर्षीय युवक की तालाब में उतराती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से  निकलवा कर पंचानाम बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय युवक हर्ष अग्रवाल (पिता स्व.अशोक अग्रवाल) कोतवाली थाना क्षेत्र चौक बाजार हटवारा इलाके का रहने वाला है जो कि परसों (21-22 जून) की दरमियानी रात 11 बजे से अपने घर से गायब है। सूत्रों की मानें तो उसने रात को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर “मैं आ रहा हूं” लिखा हुआ स्टेटस डाला था। इसके बाद से वह गायब था। रात में ढूंढने पर वह नहीं मिला जिसकी परिजनों (उसके बड़े भाई) ने 22 जून की सुबह कोतवाली थाने जाकर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज 23 जून को उसकी लाश शहर के (प्रताप सागर तालाब) बड़े तालाब में उतराती हुई मिली।

लगाए जा रहे अलग-अलग कयास…

हालांकि अब मौत के बाद मामले में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटस डाला है इससे मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।

नहीं है अब इंस्टा स्टेटस..

हालांकि अब तक (24 घंटे हो जाने पर) उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का स्टेटस डिलीट हो चुका है। मामले में कोतवाली TI अरविंद दांगी के मुताबिक उक्त मामले में जांच चल रही है। अब मौत की वजह क्या है यह जांच का विषय है मामले में जांच चल रही है जांच के बाद ही स्पष्ट पाता चल सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |