आतंकवाद के मुद्दे पर US संसद में गरजे PM मोदी, बोले- इससे निपटने में किंतु-परंतु नहीं होनी चाहिए

आतंकवाद के प्रायोजकों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान पर परोक्ष निशाना साधा और कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है तथा इस संकट से निपटने में कोई ‘‘किंतु-परंतु” नहीं हो सकता। बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 9/11 हमले के दो से भी अधिक दशक तथा मुंबई में 26/11 हमलों के एक से भी अधिक दशक बाद कट्टरपंथ और आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए आज भी एक खतरा बना हुआ है।

आतंकवाद मानवता का दुश्मन है
पीएम मोदी ने अंग्रेजी भाषा में 60 मिनट के अपने भाषण में कहा, ‘‘ये विचारधाराएं नयी पहचान तथा रूप ले रही हैं लेकिन उनकी मंशा समान है। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इससे निपटने में कोई किंतु-परंतु नहीं हो सकता। हमें आतंकवाद को प्रायोजित तथा उसे फैला रही ऐसी सभी ताकतों से निपटना होगा।” प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद तथा चरमपंथ से लड़ने का संकल्प जताया।

भारत-अमेरिका इन संगठनों पर कार्रवाई की मांग दोहराई
बयान में कहा गया है, ‘‘अमेरिका तथा भारत वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़े हैं और आतंकवाद तथा हिंसक चरमपंथ की सभी रूपों में निंदा करते हैं।” बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन समेत संयुक्त राष्ट्र में सूचीबद्ध सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की मांग को दोहराया।

तत्काल कदम उठाए पाकिस्तान 
इसमें कहा गया है, ‘‘उन्होंने सीमा पार आतंकवाद, आतंकवाद के लिए लोगों के इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया कि उसके कब्जे वाले किसी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी हमले करने के लिए न किया जाए। उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों और पठानकोट हमले के दोषियों को सजा देने का भी आह्वान किया।” उन्होंने आतंकवादी साजिशों के लिए मानवरहित ड्रोन और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों का दुनियाभर में इस्तेमाल बढ़ने पर भी चिंता व्यक्त की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |