कांग्रेस चाहे जितना विरोध कर ले, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, नड्डा ने की पीएम की तारीफ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चमकदार बनकर उभरा है जबकि कई देश मंदी से गुजर रहे हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को यहां आयोजित रैली में नड्डा ने कहा कि सरकार ‘अमृत काल’ में देश को विकसित बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस चाहे जितना विरोध कर ले, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगी है जो बहुत ही दुख की बात है।” नड्डा ने आरोप लगाया, ”झारखंड में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार में कांग्रेस शामिल है।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दुनिया के नेता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रधानमंत्री मोदी के नजरिये और कार्यशैली को लेकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस की बौखलाहट दुखद है। नड्डा ने आरोप लगाया कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासी झारखंड सरकार के संरक्षण में राज्य की आदिवासी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। नड्डा ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोग संथाल परगना की आदिवासी बहनों का शोषण कर रहे हैं।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |