दिल्ली: मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने आए प्रशासन के बीच लोगों की झड़प, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान मंदिर के हिस्से में लगी ‘ग्रिल’ को हटाने के विरोध में लोगों का एक बड़ा समूह वीरवार को एकत्रित हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में जाम भी लग गया, हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने बताया कि अतिक्रमण रोधी अभियान लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाया गया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाई गई ‘ग्रिल’ को शांतिपूर्वक तरीके से हटाया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कल (बुधवार) पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान के बारे में सूचित किया गया। मंदिर के पास लगी ‘ग्रिल’ के जरिए फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया था और इसे शांतिपूर्वक हटा दिया गया। हमने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सहायता प्रदान की। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।” पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर के पास एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने अब विरोध-प्रदर्शन बंद कर दिया है, लेकिन वे अब भी सड़क के एक तरफ खड़े हैं। अतिक्रमण रोधी अभियान पूरा होने के बाद उन्होंने नारे लगाए और मंदिर में प्रार्थना में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि यातायात की स्थिति नियंत्रण में है और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इस बीच, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया के विरोध के बावजूद दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने अतिक्रमण रोधी अभियान की अनुमति दी थी।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित संलिप्तता के लिए सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आतिशी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री का पद संभाला है। आतिशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मंडावली में दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश पर मंदिर तोड़ा जा रहा है। जब इस मामले से जुड़ी फाइल तत्कालीन गृह मंत्री मनीष सिसोदिया के पास भेजी गई तो उन्होंने इसका विरोध किया था।” उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल साहब ने मनीष सिसोदिया के फैसले को पलट दिया। सिर्फ मंडावली में ही नहीं, उन्होंने दिल्ली में 10 अन्य मंदिरों को भी तोड़ने का फैसला किया है।” मंत्री ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा है कि मंदिरों को तोड़ने की फाइल सीधे उन्हें भेजी जाएंगी, चुनी हुई सरकार को नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध करती है और इसीलिए पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार शाम से ही मंडावली में मौके पर मौजूद हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |