कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण यादव थामेंगे BJP का दामन? वीडी शर्मा के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में मची खलबली…जानें और कहा

जबलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। वीडी शर्मा के बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या अरुण यादव भाजपा का दामन थाम सकते हैं?  ये सवाल इसीलिए उठ रहा है क्योंकि वीडी शर्मा ने अरुण यादव को एक सलाह दी है। वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होने अरुण यादव को ये सलाह दी है कि वो जल्दबाजी ना करें और थोड़ा स्पेस बनाकर रखें।

जबलपुर में मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होने अरुण यादव को ये सलाह दी है कि वो समय देखकर रखें क्योंकि ना जाने आने वाले समय में उन्हें कौन सा बड़ा निर्णय लेना पड़े। वीडी शर्मा ने ये जताने की कोशिश की है कि अरुण यादव कांग्रेस परेशान हैं और सीधे उनके संपर्क में भी हैं। आगे वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में हर जमीनी कार्यकर्ता परेशान है क्योंकि कांग्रेस दल नहीं परिवार की पार्टी है जिसमें वही आगे बढ़ेगा जो दरबारी हो।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में अरुण यादव, सचिन पायलट और जीतू पटवारी जैसे नेता परेशान हैं लेकिन सब ये समझ लें कि वहां सिर्फ दरबारी ही आगे बढ़ेंगे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ और सिर्फ पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई चल रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |