कमलनाथ की भाजपा को चेतावनी- पैसा, पुलिस और प्रशासन संभालकर रखिए, कांग्रेस सरकार आते ही एक एक से हिसाब लिया जाएगा

शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले अकोदिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने कमलनाथ की सभा का आयोजन किया। इस सभा में हजारों की संख्या में जनसैलाब एकत्रित हुआ। नाथ की सभा में अलग-अलग टिकट दावेदारी को लेकर लोगों में जोश देखा गया। वही कमलनाथ ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सतपुड़ा भवन में आग पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए आग लगी थी या फिर आग लगाई गई थी हजारों फाइलें जलकर खाक हो गई चुनाव के समय ही क्यों आग लगती है। भ्रष्टाचार पर यह पर्दा डालने का सीधा-सीधा उपाय है।

प्रेस वार्ता में कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान महाकाल लोक में भी भाजपा ने खूब भ्रष्टाचार किया। जब मंदिरों में भ्रष्टाचार हो रहा है तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होगा। इसका अंदाजा आप हम सब लगा सकते हैं।

भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज आपके पास पुलिस, पैसा और प्रशासन है इन्हें थोड़ा संभाल कर रखें। कुछ महीने बाद चुनाव के नतीजे आएंगे सरकार कांग्रेस की बनेगी उसके बाद एक एक का हिसाब लिया जाएगा। इस बात को आप ना भूलें।

नारी सम्मान योजना में 1500 सौ रुपया महिलाओं के खाते में सीधे कांग्रेस सरकार बनने पर डाले जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रु. किया जाएगा। 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 यूनिट हाफ होगी। पुरानी पेंशन भी सरकार बनने पर लागू की जाएगी बस अपना आशीर्वाद कांग्रेस को दीजिए। ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |