रिटायर्ड ASI की हैवानियत,10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, FIR

इंदौर: इंदौर में पदस्थ रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ में दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने धारा 376 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। वहीं आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा…जी हां एक ऐसा ही मामला इंदौर में सामने आया है जहां पुलिस विभाग से एएसआई के पद से रिटायर्ड हुए ASI के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने धारा 376 , पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी पूर्व में इंदौर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक एएसआई के पद से रिटायर्ड हुआ था। रिटायर्ड एएसआई के विजय नगर थाना छेत्र स्थित मकान में किराए से रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर रिटायर्ड एसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि रिटायर्ड एएसआई ने 10 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर अपने घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया था और इसी दौरान मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची ने बचने का काफी प्रयास भी किया तो उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इसके बाद जैसे-तैसे बच्ची वहां से निकली और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसक बाद नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ आकर विजयनगर थाने पर पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस ने रिटायर्ड एएसआई को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। बहरहाल आरोपी एएसआई के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जा सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |