तूफान बिपरजॉय ने बिगाड़े हालात, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, लोगों के घरों में घुसा पानी

भिंड : तूफान बिपरजॉय का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। जहां  भिंड में सोमवार रात को हुई तेज बारिश से कई गांव जलमग्न हो गए। लोगों के घरों में पानी घुस गया। आवाजाही में लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

ज बारिश से अटेर रोड वार्ड क्रमांक 38 में राजकुमार ओझा का मकान दो मंजिल धराशायी हो गया जिसमें घर में रखा 7 से 8 लाख का सामान भी नष्ट हो गया। तेज आंधी के साथ भारी बरसात हुई जिसमें लोगों के घरों में पानी घुस गया और जहां गली मोहल्लों में भी पानी भर गया।

प्रशासन ने तूफान के प्रभाव को देखते हुए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे ना ही कोई मुनादी कराई थी। अगर घर के लोग सजग नहीं होते तो जनहानि भी हो सकती थी। बताया जा रहा है कि जब तेज बारिश और आंधी आई तो मकान मालिक राजकुमार ओझा ने देखा कि उनके मकान में दरारे पड़ रही हैं तो वे पूरे परिवार के साथ मकान से बाहर गए। इसी दौरान पूरा मकान धराशायी हो गया। वहीं इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद भी शासन और प्रशासन का कोई व्यक्ति घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |