पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले इस रेस्टोरेंट ने Modi Ji Thali लॉन्च की, जानें क्या होगा खास

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा कई मायनों में खास होने वाला है। पीएम की आधिकारिक यात्रा से पहले न्यू जर्सी में एक रेस्टोरेंट ने उनके सम्मान में एक स्पेशल थाली पेश की है। न्यू जर्सी के एडिसन में अकबर रेस्टोरेंट ने प्रधानमंत्री की यात्रा को यादगार बनाने के लिए ‘मोदी थाली’ लॉन्च की है।

इस थाली के बारे बताते हुए रेस्टोरेंट के मालिक प्रदीप मल्होत्रा ​​ने कहा, “हम यहां 30 साल से हैं लेकिन अब हमने स्पेशल थाली लॉन्च करने का फैसला किया है, क्योंकि मोदीजी 22 जून को आ रहे हैं और उनके आने से पूरा भारतीय समुदाय बहुत उत्साहित है। इसलिए हमने ऐसा कुछ करने का फैसला किया और हम इस थाली को लेकर आए, जिसमें सभी भारतीय आइटम हैं।

इस स्पेशल थाली में क्या-क्या परोसे जाएंगे इस बार में रेस्टोरेंट के मालिक प्रदीप मल्होत्रा ​​ने कहा, हमारे पास साउथ इंडिया की इडली ,नॉर्थ इंडिया से सरसों का साग, कश्मीरी दम आलू है। इसके अलावा हमारे पास गुजराती ढोकला और महाराष्ट्र का कोथिम्बीर वड़ी है। उन्होंने कहा कि थाली 22 जून से प्रधानमंत्री मोदी के वाशिंगटन पहुंचने पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक चार दिनों की अमेरिकी दौरे पर हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |