BJP में शामिल हुईं पूर्व IRS अधिकारी प्रीता हरित, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी हैं लोकसभा चुनाव

कांग्रेस के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की पूर्व अधिकारी प्रीता हरित सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। हरित आगरा से 2019 का चुनाव हार गई थीं और हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

हरित ने कहा कि वह एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए बी आर आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण के साथ भाजपा में शामिल हुई हैं। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए पांडा ने कहा, ‘‘प्रीता हरित का पारिवारिक और सेवा के इतिहास के मद्देनजर भाजपा उनके लिए सही जगह है।” हरित के पिता दिल्ली सरकार में कार्यरत थे।

सचदेवा ने कहा कि भाजपा उन लोगों के साथ काम करने की इच्छुक है, जिनके पास समाज की सेवा करने का जज्बा है और प्रीता हरित उनमें से एक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि देश की प्रगति के लिए काम करने का अनुभव है, भाजपा को उनके साथ काम करने पर गर्व है।” हरित ने कहा कि वह देश की प्रगति और समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा का क्या मतलब है, अगर आप सही और गलत के बीच अंतर नहीं कर सकते हैं। मैं आखिरकार चीजों के सही पक्ष में शामिल हो गई हूं।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |