US कांग्रेस को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय होंगे PM मोदी, इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तें होंगे मजबूत
नई दिल्ली। 22 जून को पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के स्वागत में अमेरिका सरकार रेड कार्पेट बिछाएगा जिसके साथ मोदी दुनिया के तीसरे सबसे ताकतवार बन जाएंगे और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन मोदी को सम्मानित करेंगे। इतना ही नहीं जो बाइडेन बहुत पहले से मोदी को अमेरिका बुलाने के लिए आतुर थे। भारत में विकास के बढ़त कदमों को और दुनिया में मोदी की लोकप्रियता देख राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिका और भारत के रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं।
बता दें कि जो बाइडेन ने इससे पहले फ्रांस के इमानुएल मैक्रॉन और दक्षिण कोरिया के यून सुक येओल को ही राजकीय यात्रा और भोज के लिए आमंत्रित किया है। अमेरिका की ओर से यह सर्वोच्च राजनयिक स्वागत आमतौर पर केवल निकटतम सहयोगियों को ही दिया जाता है। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने जब से पीएम पद की शपथ ली है जब से लेकर ये मोदी की अमेरिका में पहली राजकीय यात्रा होगी। इससे पहले, अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थेए जो नवंबर, 2009 में अमेरिका गए थे।
नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारतीय पीएम होंगे जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित किया। यूएस स्टेट विजिट करने वाले नरेंद्र मोदी दूसरे भारतीय पीएम बनेंगे। वह तीसरे ऐसे ग्लोबल लीडर हैं जिन्हें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट विजिट के लिए आमंत्रित किया है। सोमवार को भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर जानकारी दी।