कसाई की तरह गर्दन पर किया ताबड़तोड़ वार.. फिर खेत में छुपा दी कुल्हाड़ी, दिल दहला देगी वारदात

आगर मालवा। जिले की सुसनेर पुलिस ने 36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा किया है। ASP नवलसिंह सिसोदिया ने खुलासा करते हुए बताया कि अपनी पत्नी से मृतक के अवैध सम्बन्ध होने की शंका के चलते नाराज होकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हत्या की थी। हत्या के बाद खेत में कुल्हाड़ी छुपाकर आरोपी दूसरे घर में जाकर घर सो गया था।

ASP नवल सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 जून रात्रि करीबन 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम माणा में हत्या की वारदात हुई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय सागरिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों ने ग्राम के सरपंच मांगीलाल गुर्जर पर जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई थी। मृतक के परिजनों का कहना था ग्राम के मांगीलाल से मृतक लक्ष्मीनारायण के साथ जमीन का विवाद चल रहा था।

नहीं दे रहा था, लेकिन घटना के कुछ दिन पहले ही दोनो में करीब 2 लाख रुपए में समझौता हुआ था, जिसके चलते मृतक को जमीन वापस दे दी थी। ऐसे में शंका की सुई सभी तरफ से मांगीलाल की ओर इशारा कर रही थी। इसी कारण भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों ने मृतक के परिजनों के साथ मिलकर मांगीलाल को आरोपी मानकर उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके चलते पुलिस द्वारा भी शुरुआती जांच में मांगीलाल को थाने लाकर पूछताछ शुरू की थी, लेकिन पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो मामला कुछ और ही निकला।

पुलिस की जांच में सामने आया कि घटनास्थल आरोपी के नए घर का था। पुलिस की जानकारी में यह भी आया कि मृतक उसी के समाज का होकर उसका अक्सर वहां आना जाना लगा रहता था। घटना वाली रात भी वह उसके घर के बाहर आंगन में पहुंचा था और आरोपी की पत्नी से चाय बनाकर लाने को कहा था। आरोपी की पत्नी जैसे कि घर में चाय बनाने के लिए अंदर गई तभी मौका पाकर आरोपी अम्बाराम ने खटिया पर सो रहे लक्ष्मीनारायण की गर्दन पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक तीन वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही तत्काल मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी तत्काल वहां से भाग कर समीप स्थित अपने खेत मे गया और कुल्हाड़ी को जमीन में गाड़ कर छुपा दिया और खुद अपने दूसरे मकान में जाकर सो गया। पुलिस जानकारी में यह भी आया की आरोपी पहले कसाई के जैसे बकरे की बलि चढ़ाने का काम करता था, जिसके चलते उसने एक ही झटके में मृतक का काम तमाम कर दिया था। शंका के आधार पर पुलिस की सख्ती से की गई पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसकी पत्नी के साथ मृतक के अवैध सम्बन्ध होने की उसे कई दिनों से शंका थी, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी अम्बाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |