तमिलनाडु में दो बसों की टक्कर; 4 की मौत, 70 लोग घायल

तमिलनाडु के कडलूर जिले में सोमवार को दो निजी बस में आमने-सामने की टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पनरुट्टि के मेलपट्टाम्बाक्कम में हुए इस हादसे में दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और इस हादसे के तत्काल बाद आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे का सटीक कारण क्या है, लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि एक बस का आगे का एक टायर फट गया था, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई। वरिष्ठ जिला राजस्व एवं पुलिस अधिकारी घायलों की मदद के लिए तत्काल मेलपट्टाम्बाक्कम पहुंचे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |