केरल: विवाह से चंद मिनट पहले दुल्हन को घसीटकर ले गई पुलिस, चिल्ला-चिल्ला कर कहती रही नहीं जाना…

तिरुवनंतरपुरम: केरल के कोवलम में अलग-अलग धर्मों के युवक और युवती रविवार को एक मंदिर में विवाह बंधन में बंधने ही वाले थे कि उससे चंद मिनट पहले ही किसी फिल्म के दृश्य की तरह पुलिस वहां आई और दुल्हन को दूल्हे से दूर करके कथित रूप से जबरन अपने साथ ले गई। इस घटना के वीडियो में यह पूरा मामला किसी फिल्मी दृश्य की तरह नजर आ रहा है, जिसमें दुल्हन चिल्ला-चिल्ला कर यह कहती दिख रही है कि वह जाना नहीं चाहती, जबकि पुलिसकर्मी उसे एक निजी वाहन की ओर खींचकर ले जाते दिख रहे हैं।

दुल्हन अल्फिया को बाद में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया
घटना के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने दूल्हे को भी दुल्हन के पास जाने से रोका। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अधिकारी दुल्हन को चिल्लाकर वाहन में बैठने के लिए कह रहा है, जिसके बाद युवती को वाहन के भीतर धक्का दिया गया और अन्य अधिकारी भी उसमें बैठकर घटनास्थल से चले गए। युवक और युवती ने सोमवार को एक टेलीविजन चैनल से कहा कि दुल्हन अल्फिया को बाद में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया, जहां उसने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से दूल्हे अखिल के साथ गई थी। अल्फिया ने कहा, ‘‘अखिल भी वहां पहुंच गया था और मेरा बयान दर्ज करने के बाद मुझे अखिल के साथ जाने दिया गया।

 इस बीच, अलाप्पुझा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कायमकुलम पुलिस थाने में गुमशुदगी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और इसके तहत उन्हें महिला को वहां की एक अदालत में पेश करना था। अधिकारी ने कहा, अधिकारियों को महिला को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया था। वे सिर्फ अपने कर्तव्य का निवर्हन कर रहे थे। मुझे उनके द्वारा बल प्रयोग किए जाने की जानकारी नहीं है। लड़की ने अदालत को बताया कि वह दूल्हे के साथ जाना चाहती है और वह उसके साथ चली गई। उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि इसमें शामिल अधिकारियों ने बल प्रयोग किया था या नहीं।

दूसरी ओर, अल्फिया ने कहा कि पुलिस उसे ले गई, जबकि उसने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि वह अखिल के साथ अपनी मर्जी से विवाह करने के लिए उसके साथ जा रही है, जिसे वह एक साल से अधिक समय से जानती है। उसने कहा, ‘‘उसके बाद कायमकुलम पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत मेरे माता-पिता ने दर्ज कराई थी। वे नहीं चाहते कि मैं उसके (अखिल के) साथ रहूं। वे मुझे उससे दूर करना चाहते हैं।” अखिल ने बताया कि वे जब विवाह करने से जा रहे थे, उससे पहले क्या हुआ।

शादी कल होगी
उसने कहा, ‘‘पुलिस कायमकुलम से दो वाहनों में आई थी। उन्होंने शादी होने से रोका और उसे (अल्फिया को) जबरन खींच कर ले गए।” उसने कहा, ‘‘कोवलम पुलिस थाने में भी उन्होंने मुझे उसके पास नहीं जाने दिया, उन्होंने मुझे धक्का दिया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।” बहरहाल, उन्होंने इस घटनाक्रम के बाद भी विवाह करने का फैसला किया है। अल्फिया और अखिल ने कहा, शादी कल होगी।” अखिल ने कहा कि वे पुलिस के आचरण के खिलाफ शिकायत करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |